
राजसमन्द । 22 मार्च। राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर आज जिले भर के सभी थानों में यातायात नियमों की कड़ाई से पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के चारों तरफ निकलने वाले हाईवे मार्ग पर पुलिस ने ग्रहण नाकाबंदी कर बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बिना सीट बेल्ट लगे चौपाइयां वहां का संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान बनाकर उन्हें पाबंद किया। गाड़ी रोके जाने के बाद कई वाहन चालक बहाने बनाते नजर आए तो कहीं ने अपनी मजबूरी का हवाला दिया। जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने समझाईशकर खुद की रक्षा के लिए यातायात नियमों के पालना करने के लिए प्रेरित किया। जबकि यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं कहीं वाहन चालक नाकेबंदी देख इधर-उधर छिपते नजर आए। कांकरोली द्वितीय थाना अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ ने बताया एसपी साहब के निर्देश पर जिले भर में या कार्रवाई की जा रही है और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।








