भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। बे ओवल (Bay Oval) में खेले गए इस निर्णायक मैच में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने कीवी टीम को रोमांचक अंदाज में मात दी। भारत की इस शानदार जीत के हीरो गेंदबाज रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को ये रोमांचक जीत दिलाई। खासकर अर्शदीप के गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन रहा
रोमांचक मुकाबले का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 209 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे, अधिक 46 रन (58 गेंद) का योगदान दिया, जबकि अक्षर पटेल ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 22 और नमन धीर ने 22 रनों का सहयोग दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सैंटनर और जैकब डफी ने 3-3 विकेट झटके।
कीवी टीम 187 रनों पर ढेर
जीत के लिए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी का जलवा: भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि एक्विब नबी, नमन धीर और यश ठाकुर को 1-1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 31 और निक केली ने 24 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।अक्षर पटेल ने मैच के आखिरी ओवर में जैकब डफी को आउट कर भारत को शानदार जीत दिलाई और इसके साथ ही भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







