Vivo X300 Ultra और Vivo X300s 30 मार्च को होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार चिपसेट से मचाएंगे धूम

चीन की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को 30 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इन डिवाइसेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर टेक जगत में काफी चर्चा तेज हो गई है, खासकर Vivo X300 Ultra के कैमरा सिस्टम को लेकर।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में Blueprint Imaging Technology Communication Conference के दौरान Vivo X300 Ultra की इमेजिंग क्षमताओं की झलक पेश की थी। यह स्मार्टफोन प्रोफेशनल कैमरा और कॉम्पैक्ट कैमरा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जा रहा है।

इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस हाई-एंड लेवल की होने की उम्मीद है। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Zeiss लेंस के साथ 1/1.28 इंच का Sony Lytia 818 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जो नेक्स्ट-जेनरेशन VCS बायोनिक स्पेक्ट्रम टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Sony Lytia 901 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा इमेज कंसिस्टेंसी को बेहतर बनाएगा। इसमें Zeiss T कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रिफ्लेक्टिविटी में करीब 20 प्रतिशत की कमी और पिक्सल सेंसिटिविटी में लगभग 30 प्रतिशत तक का इजाफा होता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की संभावना है। Vivo ने अपने टेलीकन्वर्टर सिस्टम को भी अपग्रेड किया है, जिससे 200mm की फोकल लेंथ के साथ ज्यादा कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन हासिल किया जा सकेगा। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao के अनुसार, इन नए स्मार्टफोन्स के साथ ‘Blueprint Native Color’ नाम का नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा, जो प्रोफेशनल कैमरा जैसी नैचुरल लाइटिंग और कलर आउटपुट देने में सक्षम होगा।

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी Vivo X300 Ultra काफी एडवांस हो सकता है। इसमें 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो के साथ 24fps सिनेमैटिक फ्रेम रेट और मोशन ब्लर इफेक्ट मिलेगा, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास बना सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन के सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर वाले वेरिएंट (मॉडल नंबर V2547DA) की लिस्टिंग भी सामने आई है। इसमें सिंगल-कोर टेस्ट में 3,722 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,621 का स्कोर दर्ज किया गया है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। कुल मिलाकर, Vivo X300 Ultra अपने प्रीमियम कैमरा फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर के दम पर लॉन्च से पहले ही बाजार में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment