केलवा के ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल

राजसमन्द। 27 मार्च। राजसमंद के उपनगर केलवा के ग्रामीण इन दिनों अवैध मीट और शराब की दुकानों से परेशान है। 5 दिन पूर्व भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से शराब की दुकानों पर बैठने वाले शराबियों का हुड़दंग बढ़ता जा रहा है। आज केलवा के रेगर मोहल्ला सहित आसपास की महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री पहुंचे और जिला कलेक्टर को अपनी पीड़ा सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि रेगर मोहल्ले के पास तीन शराब की और चार मीट की अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही है जिनके कारण वहां से आने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाली बेटियों को परेशान होना पड़ता है। उनमें लगातार डर बना रहता है। शराबियों का हुडदंग इस कदर बढ़ गया है की रात्रि में महिलाएं तो महिलाएं पुरुष और बच्चे भी बाहर नहीं निकाल पाते। शराबियों का विरोध करने पर ये लोग जान से मारने की धमकियां देते हैं इन्हें खतरा है कभी शराब के नशे में कोई वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि इन अवैध दुकानों को बंद करवाया जाए जिससे वहां रहने वाले ग्रामीणों को राहत मिल सके।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment