
राजसमन्द। 5 अप्रैल। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड द्वारा चिकलवास में राज ऋषि सरसलजी पुरोहित की जन्म जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया तथा भव्य शोभायात्रा निकालकर विभिन्न झांकियों के साथ सभी समाजजन ने आनंद उठाया। पालीवाल ब्राह्मण महासभा राजसमंद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा ने बताया कि सरसलजी महाराज का चिकलवास में तपस्थली एवं पालीवाल ब्राम्हण जाति बंदी का केंद्र होने से तथा पालीवाल समाज की विभिन्न उपजाति पालीवाल, मेनारिया,नागदा,पानेरी, बागोरा आदि जो एक ही मूल के है उन सभी का 735 वर्ष प्राचीन तीर्थ उद्गम जाति केंद्र चिकलवास में होने से सभी श्रेणियों के पालीवाल के समाजजन ने सामुहिक रूप से चिकलवास में भव्य आयोजन कर राजऋषि सरसल जी पुरोहित की जन्मजयंती को धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम रूपलाल नाथूलाल जोशी शिशोदा मुकेश पुरोहित सायों का खेड़ा के सानिध्य में नदी किनारे प्राचीन सरसलजी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया व समाजजन के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना हेतु यज्ञ किया गया। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में सरसल जी महाराज सर्कल निर्माण के लिये पूर्व विधायक मावली एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी महामंत्री भंवरलाल बाबूजी, संस्थापक संयोजक घनश्याम पालीवाल संरक्षक श्यामलाल जोशी दडवल कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पुरोहित नाथद्वारा सहित सभी समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी सर्वेश्वर महादेव मंदिर राधे राधे आश्रम पर पहुंच कर महालक्ष्मी म्युजिकल ग्रुप धोइन्दा द्वारा भक्तिमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया । जिसमे कलाकार महेश पालीवाल साकरोदा ओर बाल कलाकार की प्रस्तुति का सभी ने आनन्द के साथ लुत्फ उठाया।शोभायात्रा में सरसल ऋषि, महादेव की झांकिया ओर प्रभु श्रीनाथ कीर्तन मंडल की प्रस्तुतियों को देखने समाज जन के साथ साथ आम जन की भारी संख्या रही। सभी लोगो में काफी उत्साह और उमंगता नजर आयी। सबसे आगे बैंड की मधुर धुन पर शोभायात्रा में सभी समाजजन के लोगो ने नाचते झूमते हुए और गाते हुए पूरे आनन्द उल्लास के साथ यात्रा को रोचक बनाया। कार्यक्रम के अंत मे शोभायात्रा के साथ सभी लोग चारभुजा मंदिर पहुँच कर सरसल जी ओर चारभुजा नाथ की महा आरती की गई। तत्पश्चात समाज बंधुओ मातृशक्ति की सामूहिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । सभी इस कार्यक्रम के सहयोगार्थ रहे समाज के बंधुओ व पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया ।








