Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को जल्द चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ Oppo Reno 16 Pro भी शामिल होगा। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत समेत इंटरनेशनल मार्केट में भी जल्द दस्तक दे सकता है। लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के मुताबिक, Oppo Reno 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा और बड़ी 7000mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 16 Pro को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और TKDN वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2863 के साथ देखा गया है। हालांकि इन लिस्टिंग्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इससे पहले यह स्मार्टफोन TDRA और यूरोपियन EEC जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आ चुका है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Oppo जल्द ही इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने चीन में Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं।

Oppo Reno 16 सीरीज के संभावित फीचर्स

Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।

लीक्स के मुताबिक, Reno 16 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं Oppo Reno 16 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह फीचर्स लॉन्च के समय बरकरार रहते हैं, तो यह फोन कैमरा और बैटरी सेगमेंट में बड़ा मुकाबला पेश कर सकता है।

इससे पहले Oppo Reno 15 FS 5G को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में: 6.57 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, Android 16 आधारित ColorOS 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब टेक जगत की नजर Oppo Reno 16 सीरीज की लॉन्च डेट और कीमत पर टिकी हुई है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment