Motorola ने भारत में लॉन्च किया Moto G37, 120Hz डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी से लैस

अगर आप एंट्री लेवल सस्ता 5 जी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Motorola का Moto G37 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी G37 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Moto G37 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और IP64 रेटिंग भी दी गई है। आइये इस फोन के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैंं।

Moto G37 की कीमत और उपलब्धता

Moto G37 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 25 मई से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। यह फोन Pantone Nautical Blue, Pantone Impenetrable और Pantone Capri कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया गया है।

फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस
Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
फोन की स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह स्क्रैच और हल्के झटकों से सुरक्षित रहेगी।

वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में 6nm बेस्ड MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 1 OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और अब बात आती है बैटरी की तो फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 20W TurboCharging सपोर्ट करती है। इसके अलावा 6W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स

Moto G37 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को धूल और पानी की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन की मोटाई 7.85mm और वजन 191 ग्राम है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment