8000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा से लैस Realme 16T 5G इस हफ्ते भारत में होगा लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Realme इस सप्ताह भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। Realme 16 सीरीज के तहत आने वाला यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, भारत में Realme 16T 5G को 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।

50MP Sony कैमरा और AI इमेज प्रोसेसिंग

Realme ने बताया कि नए स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा दिया जाएगा, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में कंपनी का LumaColor IMAGE Engine भी मिलेगा, जिसमें AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इससे फोटो में टेक्सचर, कलर और डायनैमिक रेंज बेहतर होगी। स्मार्टफोन RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में रियर सेल्फी मिरर फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स मेन कैमरा से सेल्फी लेते समय खुद का प्रीव्यू देख सकेंगे।

144Hz डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी

Realme 16T 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2100 निट्स तक होगी। कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देगा। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

MediaTek प्रोसेसर और Android 16 सपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Realme के एक नए स्मार्टफोन की मॉडल नंबर RMX5270 के साथ लिस्टिंग सामने आई थी। माना जा रहा है कि यह Realme 16x हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने की संभावना है।

पिछले साल लॉन्च हुआ था Realme 15X 5G

गौरतलब है कि Realme ने पिछले साल अक्टूबर में Realme 15X 5G लॉन्च किया था। इसमें 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स दिए गए थे।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment