नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता iQOO अपने Z11 सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11i इस सप्ताह लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह डिवाइस 3 जुलाई को चीन में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है और इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं।
प्री-ऑर्डर पर मिलेगा मुफ्त TWS ईयरबड्स
iQOO ने घोषणा की है कि Z11i का प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से iQOO TWS 5i ईयरबड्स मुफ्त दिए जाएंगे। यह ऑफर शुरुआती खरीदारों के लिए उपलब्ध रहेगा।
तीन आकर्षक रंगों में आएगा फोन
कंपनी इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। इनमें Desert Gold, Qingfeng Green और Ink Shadow शामिल हैं। फोन के डिजाइन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11i में 6.72 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
6500mAh बैटरी के साथ आएगा डिवाइस
बैटरी की बात करें तो iQOO Z11i में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। माना जा रहा है कि यह फोन इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo Y60 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Z11 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन
iQOO Z11i, कंपनी की Z11 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी iQOO Z11, iQOO Z11x और iQOO Z11 Turbo को बाजार में उतार चुकी है। कंपनी का लक्ष्य बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है।
अब सभी की नजर 3 जुलाई के लॉन्च इवेंट पर है, जहां कंपनी फोन की कीमत, उपलब्धता और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाएगी।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







