Jaipur Panchayat Election Result 2026: जयपुर में BJP को बड़ा झटका, निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा हारीं

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही चुनावी तस्वीर सामने आने लगी है। जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला नतीजा जयपुर की निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा की हार के रूप में सामने आया है। जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से चुनाव लड़ रहीं रमा चौपड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार कुमावत ने हरा दिया। इस नतीजे को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जयपुर जिले में जिला परिषद के कुल 57 वार्डों और 22 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मतगणना के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत और हार का सिलसिला जारी है। कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा चुनाव हारीं

जयपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 का परिणाम जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इस सीट से भाजपा की निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा चुनाव मैदान में थीं। उन्हें कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत ने शिकस्त दी। इस जीत के साथ सुनील कुमार कुमावत ने वार्ड नंबर 18 पर कब्जा जमा लिया।

जयपुर जिला परिषद के घोषित परिणाम

जयपुर जिला परिषद के कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब तक सामने आए नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने कई सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा और आरएलपी के प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

  • वार्ड 1 से कांग्रेस की सुनीता कुमारी विजयी।
  • वार्ड 2 से कांग्रेस की स्वाति यादव जीतीं।
  • वार्ड 3 से कांग्रेस के पूरणमल विजयी।
  • वार्ड 4 से भाजपा के लक्ष्मण कुमार शर्मा जीते।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की गुड्डी जाट विजयी।
  • वार्ड 6 से भाजपा की संतोष यादव जीतीं।
  • वार्ड 11 से कांग्रेस की नारंगी देवी विजयी।
  • वार्ड 12 से भाजपा के मोहनलाल दादरवाल जीते।
  • वार्ड 14 से कांग्रेस के मालीराम विजयी।
  • वार्ड 15 से आरएलपी की गीता सिंह जीतीं।
  • वार्ड 16 से कांग्रेस के श्रवण लाल झाझड़ा विजयी।
  • वार्ड 17 से भाजपा की मीनू यादव जीतीं।
  • वार्ड 18 से कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत विजयी।
  • वार्ड 19 से भाजपा की रामेश्वरी जीतीं।
  • वार्ड 20 से कांग्रेस की सुमन बरड़वाल विजयी।
  • वार्ड 27 से कांग्रेस की रेखा बैरवा जीतीं।
  • वार्ड 28 से कांग्रेस के यशवीर शूरा विजयी।
  • वार्ड 29 से कांग्रेस के रामावतार बैरवा जीते।
  • वार्ड 38 से कांग्रेस के चंद्रप्रकाश विजयी।
  • वार्ड 39 से कांग्रेस की तनू शर्मा जीतीं।
  • वार्ड 40 से कांग्रेस के राधेश्याम विजयी।
  • वार्ड 42 से कांग्रेस की नीमा जीतीं।
  • वार्ड 51 से कांग्रेस की रितु गुर्जर विजयी।
  • वार्ड 53 से कांग्रेस की सलमा गुर्जर जीतीं।
  • वार्ड 54 से कांग्रेस के सीताराम यादव विजयी।

सांगानेर पंचायत समिति में RLP का शानदार प्रदर्शन

सांगानेर पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया है। यहां घोषित 15 वार्डों में आरएलपी के प्रत्याशियों ने कई सीटों पर जीत हासिल की है।

  • वार्ड 1 से भाजपा के अर्जुन कुमावत जीते।
  • वार्ड 2 से आरएलपी के मनोज चौधरी विजयी।
  • वार्ड 3 से आरएलपी के प्रधान चौधरी जीते।
  • वार्ड 4 से आरएलपी की विमला विजयी।
  • वार्ड 5 से आरएलपी की सीमा चौधरी जीतीं।
  • वार्ड 6 से आरएलपी के रोशन कुमार विजयी।
  • वार्ड 7 से भाजपा की सरिता शर्मा जीतीं।
  • वार्ड 8 से कांग्रेस के जितेंद्र कुमार चौधरी विजयी।
  • वार्ड 9 से कांग्रेस की हंसा शर्मा जीतीं।
  • वार्ड 10 से आरएलपी के नितेश धानका विजयी।
  • वार्ड 11 से आरएलपी के देवनारायण नायक जीते।
  • वार्ड 12 से आरएलपी की पूजा विजयी।
  • वार्ड 13 से भाजपा की मधू शर्मा जीतीं।
  • वार्ड 14 से कांग्रेस की सुचित्रा देवी विजयी।
  • वार्ड 15 से निर्दलीय राजकुमार चौधरी जीते।

अमरसर पंचायत समिति में कांग्रेस और RLP के बीच मुकाबला

अमरसर पंचायत समिति में कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशियों ने कई वार्डों में जीत हासिल की है।

  • वार्ड 1 से कांग्रेस की एकता बागड़ी।
  • वार्ड 2 से कांग्रेस की मोनिका यादव।
  • वार्ड 3 से आरएलपी के सुभाष लांबा।
  • वार्ड 4 से आरएलपी की मंजू मीणा।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की सुमन देवी।
  • वार्ड 6 से आरएलपी की सुमित्रा देवी।
  • वार्ड 7 से कांग्रेस की ममता देवी।
  • वार्ड 8 से आरएलपी की चंद्रकांता।
  • वार्ड 9 से आरएलपी के बिरदूराम।
  • वार्ड 10 से कांग्रेस की पुष्पलता।
  • वार्ड 11 से आरएलपी के शुभम।
  • वार्ड 12 से कांग्रेस के रवि।
  • वार्ड 13 से भाजपा की समोती।
  • वार्ड 14 से भाजपा के प्रकाशचंद।

झोटवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा

झोटवाड़ा पंचायत समिति के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने कई वार्डों में जीत दर्ज की है। यहां वार्ड 1 से कांग्रेस के मोतीराम गोदारा, वार्ड 2 से भाजपा की कृष्णा यादव, वार्ड 3 से आरएलपी के रामनिवास रोलानिया और वार्ड 4 से कांग्रेस के घनश्याम यादव विजयी रहे।

इसके अलावा वार्ड 5 से निर्दलीय आशा शर्मा, वार्ड 6 से कांग्रेस की बिदाम देवी जाट, वार्ड 7 से कांग्रेस की मोनिका खोखर, वार्ड 8 से कांग्रेस के मदन, वार्ड 9 से कांग्रेस की रेखा उचेनिया और वार्ड 10 से कांग्रेस की ममता देवी ने जीत हासिल की। वार्ड 11 से आरएलपी की लाडा विजयी रहीं।

बस्सी पंचायत समिति के नतीजे

बस्सी पंचायत समिति में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां घोषित परिणामों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की।

  • वार्ड 1 से भाजपा के रामफूल।
  • वार्ड 2 से कांग्रेस की ममता शर्मा।
  • वार्ड 3 से कांग्रेस के मुकेश कुमार मीना।
  • वार्ड 4 से कांग्रेस के पूरण मल मीना।
  • वार्ड 5 से कांग्रेस के सेडूराम।
  • वार्ड 6 से भाजपा के लादू।
  • वार्ड 7 से कांग्रेस की सुमन देवी।
  • वार्ड 8 से कांग्रेस की माया देवी।
  • वार्ड 9 से निर्दलीय प्रकाश चंद।
  • वार्ड 10 से भाजपा के फूलचंद बलाई।
  • वार्ड 11 से कांग्रेस के मोतीराम बैरवा।
  • वार्ड 12 से आरएलपी की सरिता चौधरी।
  • वार्ड 13 से कांग्रेस के बाबूलाल शर्मा।
  • वार्ड 14 से कांग्रेस की लाली देवी।
  • वार्ड 15 से कांग्रेस के रामधन मीणा।
  • वार्ड 16 से भाजपा के मोहनलाल शर्मा।
  • वार्ड 17 से कांग्रेस की रिंकू मीना।
  • वार्ड 18 से कांग्रेस की कैलाशी।
  • वार्ड 19 से कांग्रेस की लाली।
  • वार्ड 20 से कांग्रेस की मीरा विजयी रहीं।

जालसू पंचायत समिति में भी कांग्रेस और RLP को जीत

जालसू पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस, आरएलपी, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

वार्ड 1 से कांग्रेस की अंजू शर्मा, वार्ड 2 से निर्दलीय बसंती देवी, वार्ड 3 से आरएलपी के कालूराम मीणा, वार्ड 4 से भाजपा की सविता शर्मा, वार्ड 5 से आरएलपी के लेखराज जाट और वार्ड 6 से आरएलपी की सुनीता जाट विजयी रहीं।

वहीं वार्ड 7 से कांग्रेस की अनिता गुर्जर, वार्ड 8 से कांग्रेस की मंजू देवी, वार्ड 9 से निर्दलीय लाड कंवर, वार्ड 10 से भाजपा की किशन देवी, वार्ड 11 से कांग्रेस की ममता यादव, वार्ड 12 से कांग्रेस की बाबूड़ी देवी, वार्ड 14 से निर्दलीय राधेश्याम बुनकर और वार्ड 15 से कांग्रेस की मिश्री ने जीत हासिल की।

अन्य पंचायत समितियों के परिणाम भी आए सामने

जयपुर जिले की अन्य पंचायत समितियों में भी चुनाव परिणाम घोषित होने लगे हैं।

  • तूंगा: वार्ड 1 से कांग्रेस के ग्यारसी लाल विजयी।
  • जोबनेर: वार्ड 1 से कांग्रेस की संतोष कुमारी यादव जीतीं।
  • सांभरलेक: वार्ड 1 से भाजपा के प्रधान गुर्जर विजयी, वार्ड 2 से कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
  • चौमूं: वार्ड 1 से भाजपा और वार्ड 2 से कांग्रेस विजयी।
  • शाहपुरा: वार्ड 1 से कांग्रेस के जितेंद्र मोहनपुरिया ने 751 वोटों से जीत दर्ज की।
  • किशनगढ़: वार्ड 1 और 2 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
  • माधोराजपुर: वार्ड 5 से भाजपा ने जीत दर्ज की।
  • आमेर: वार्ड 1 से मातादीन गुर्जर ने 174 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड 2 से कांग्रेस विजयी।
  • कोटखावदा: वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी।
  • चाकसू: वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी विजयी।
  • जमवारामगढ़: वार्ड 1 से कांग्रेस की राजवंती देवी जीतीं।

जयपुर पंचायत चुनाव में किसका पलड़ा भारी?

जयपुर पंचायत चुनाव के शुरुआती और घोषित नतीजों में कांग्रेस ने जिला परिषद के कई वार्डों के साथ बस्सी, झोटवाड़ा और अन्य पंचायत समितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, भाजपा को भी कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत मिली है। सांगानेर और अन्य क्षेत्रों में आरएलपी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा की हार ने जिला परिषद की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना बढ़ा दी है। हालांकि, जिला परिषद और पंचायत समितियों में बहुमत तथा बोर्ड गठन की स्थिति का अंतिम आकलन सभी सीटों के आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद ही किया जा सकेगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment