[the_ad id="102"]

चेन्नई में सीएसके की हार के बाद सिद्धू ने धोनी को कहा ‘फुस्स पटाखा’, धीमी पारी पर की तीखी टिप्पणी

— एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की यह लगातार दूसरी घरेलू हार रही। मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऑन-एयर एमएस धोनी के प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला।

सिद्धू ने धोनी की धीमी पारी की आलोचना करते हुए उन्हें ‘फुस्स पटाखा’ करार दिया। उन्होंने कहा, “खोदा पहाड़, निकली चुहिया।” सिद्धू की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब धोनी मोहित शर्मा का सामना कर रहे थे। मोहित के ओवर में धोनी को फ्री-हिट मिली थी, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने फील्ड सजाते हुए लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ पर फील्डर लगाए थे। हिंदी कमेंट्री के दौरान जतिन सप्रू ने इस मुकाबले को रोमांचक बताया, लेकिन सिद्धू ने इससे इत्तेफाक नहीं रखा।

सिद्धू ने कहा, “यहां कोई मुकाबला नहीं है। दिल्ली पहले से ही जीत की स्थिति में है। धोनी के पास फ्री-हिट पर छक्का मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर वह अब नहीं मारेंगे तो कब मारेंगे? जरूरी रन रेट 15 के करीब है। भीड़ को देखिए, हर कोई छक्के की उम्मीद कर रहा है। अगर वह छक्का मार देंगे तो स्टेडियम फट पड़ेगा।”

हालांकि, दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया जब धोनी फ्री-हिट पर भी बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे। मोहित शर्मा ने बाउंसर फेंककर धोनी को चौंका दिया। इस पर सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा, “ओह… ये तो फुस्स पटाखा निकला। खोदा पहाड़ निकली चुहिया।” सिद्धू का कहना था कि धोनी से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उन्हें पूरा नहीं कर सके।

धोनी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 26 गेंदों में महज 30 रन ही बना पाए। उनकी धीमी पारी के चलते चेन्नई की रन गति पर असर पड़ा और टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह चेन्नई की लगातार तीसरी हार थी, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

फैंस में भी इस हार को लेकर निराशा साफ देखी गई। जहां एक ओर धोनी के समर्थक उनकी एक बड़ी पारी की आस लगाए बैठे थे, वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई के घर में उन्हें हराने में कामयाबी हासिल कर ली।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है। मनोज का उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें मिलें, जिससे वह अपनी राय बना सके। वे डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में लगातार नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाकर अपने लेखन को और प्रभावशाली बना रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत