सेवा पखवाड़े में वृद्धजनों को भोजन करवाकर हरि भजनों का सुमिरन किया

-पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चे ने किया आयोजन

कोटा, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़े में वृद्धजनों को भोजन करवाकर हरि भजनों का सुमिरन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्ध जनों ने हिस्सा लिया और हरि भजनों का समरीन किया। महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यो के आयोजन किए जा रहे हैं उसी कड़ी में रविवार को सेवा धाम वृद्धा आश्रम स्वामी विवेकानन्द नगर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से वृद्धचनों को भजन एवं हरि वचनों का सुमिरन किया गया वृद्धजनों में भोजन ग्रहण कर हरि भजनों पर मन्त्रमुग्ध हो गए।

भजन मंडली ने हरी भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी वृद्ध जनों ने भक्ति में माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनसूया गोस्वामी सुनीता व्यास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम पारेता, दीक्षा गोस्वामी, हिना राजावत, पदमनी हाड़ा, राजेंद्र खंडेलवाल हर्षित विजय मौजूद रहे।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत