शाहपुरा न्यूज– भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भण्डारी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत देवन – शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) निवासी बगरू विधानसभा क्षेत्र की जुझारू, कर्मठ, ईमानदार छवि, हंसमुख, मिलनसार, सभी के सुख-दुख की साथी, नर सेवा को नारायण सेवा मानने वाली, जन जन की आवाज, लोकप्रिय जनसेविका डॉ. कंचन सोरल को भाजपा राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त करने पर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष एवं तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी को धन्यवाद अर्पित करते हुए डॉक्टर कंचन सोरल को ढेरो शुभकामनाए एवम बधाइयां दीं।

Author: liveworldnews
Post Views: 8