Search
Close this search box.

कोटा वर्कशाप में प्रश्नमंच के साथ राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ

कोटा। माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा के सभाकक्ष में मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया जी के मार्गदर्शन में 19 सितम्बर सुबह 09:00 बजे राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ एवं राजभाषा प्रश्नमंच(अधिकारियों, पर्यवेक्षक व कर्मचारियों के लिए) आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (।) प्रज्ञेश निंबालकर, की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्य यॉत्रिक इंजीनियर पुरूषोतम मीना, सहायक कार्मिक अधिकारी एम.एल.मीना एवं अन्य अधिकारीगण के साथ पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन व पुष्प गुच्छ अर्पण करके की गई। इसके बाद राजभाषा प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार मीना, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा किया गया। राजभाषा प्रश्न मंच में राजभाषा संबंधी वर्तमान परिदृश्य से संबंधित, रेलवे से संबंधित रेलवे की विभागीय परीक्षाओं हेतु लाभ प्रद सामान्य ज्ञान, खेलकूद एवं हिंदी साहित्य से संबंधित, के साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को समावेशित करते हुए प्रश्न पूछे गए इसके माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ज्ञान में भी वृद्धि हुई साथ ही सभी ने कार्यक्रम का एक खुशी के माहौल में लुफ्त उठाया। सही उत्तर देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नगद राशि पुरस्कार राशि देकर प्रेरित किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा सप्ताह 2023 के आगामी कार्यक्रम की भी जानकारी प्रदान की गई जिसमें हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम के अंत में एम एल मीणा ने सभी अधिकारियों एवं सुपरवाइजर और कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित होने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत