Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रशिक्षण में महिलाओं को दी नए कानूनों की जानकारी

कोटा , 02 मई |

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2023 में की गई सिफारिश के बिन्दु संख्या -9 के अनुसार महिलाओं को नये कानूनों के द्वारा जो अधिकार और संरक्षण प्रदान किए गए है। उसकी जानकारी समाज की लगभग 20 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाई जा सके। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए कोटा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को सभी पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा सखियों, आशा सहयोगियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। जिसे नियति शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल, कोटा ने सम्बोधित किया। प्रशिक्षण के दौरान वी -फाउंडेशन की संयुक्त सचिव एडवोकेट प्रीति शर्मा ने सभी महिलाओं को नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही समाज में महिलाओं तक कानून की विस्तृत जानकारी व उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराने की भूमिका तैयार की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत