Search
Close this search box.

कोटा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया अभियान प्रारंभ

कोटा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया अभियान प्रारंभ
जिला कलक्टर और एसपी सिटी को भेंट की कोटा टूरिज्म पुस्तक
कोटा, 5 सितंबर। रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कोटा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि कोटा के टूरिज्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए “कोटा टूरिज्म पुस्तक का लेखन संगठन के मुख्य सलाहकार एवं नगर विकास न्यास के पूर्व राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल द्वारा किया गया है। जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन को पुस्तक की प्रति अध्यक्ष दिनेश जैन एवं लेखक परमानंद गोयल द्वारा भेंट की गई।
पुस्तक को कोटा शहर के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वितरित किया जा रहा है। संगठन के महामंत्री आर.के. जैन ने बताया कि शहर के विभिन्न भागों में विचार गोष्ठियां रखकर कोटा टूरिज्म के बारे में व्यापक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें कोटा के दर्शनीय स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों, और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराकर सोशल मीडिया के माध्यम से देश और विदेश में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
संगठन के देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कोटा शहर के पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को कोटा के सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत