Search
Close this search box.

एडीआरएम ने कोटा में क्रू लॉबी, रनिंग रूम एवं दुर्घटना राहत उपकरणों का किया संयुक्त निरीक्षण

कोटा। अपर मंडल रेल प्रबन्धक आर आर के सिंह ने दिनाँक 25 अक्टूबर को कोटा स्टेशन परिक्षेत्र में दुर्घटना राहत गाड़ी, दुर्घटना राहत चिकित्सा गाड़ी, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया । जिसमें दुर्घटना राहत गाड़ी एवं दुर्घटना राहत चिकित्सा गाड़ी के उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं कार्यशीलता की जाँच की गई।
एसपीएआरएमवी स्टाफ द्वारा पुलिंग डिवाईस, एआरटी. स्टाफ द्वारा फोम टाईप अग्निशामक यंत्र एवं लॉबी स्टाफ द्वारा लॉबी में उपस्थित लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के समक्ष अग्निशामक यंत्र चलाने का डेमोस्ट्रेशन किया गया।
मंडल में नियमित रूप से दुर्घटना राहत गाड़ी, दुर्घटना राहत चिकित्सा गाड़ी, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का शिड्यूल के अनुसार त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया जाता है। रेल संरक्षा में सुधार एक सतत् प्रक्रिया है और इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। संसाधनों के रखरखाव, संरक्षा प्रक्रिया और प्रणालीगत दोषों में कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और दुर्घटनाओं को रोकने के तरीके और साधन प्रदान करने की दृष्टि से यह त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चल स्टाफ इंजीनियर (फ्रेट) जबलपुर एस.एस. पारशर, विनोद कुमार मीना-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, बी. पाण्डा- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, धर्मेन्द्र कास्तवार-वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत