बदल गये हैं FASTag के नियम, जान लें नहीं तो देना पड सकता है दोगुना टोल

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने FASTag के लिए नए बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए हैं। 17 फरवरी 2025 से लागू होने वाले इन नियमों के तहत अगर टोल प्लाजा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट तक या रीड करने के 10 मिनट बाद तक FASTag ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट फेल हो जाएगा। यह बदलाव यूजर्स को अपने FASTag स्टेटस में सुधार के लिए 70 मिनट का समय देता है।

हाइलाइट्स:

  • NPCI का नया लो-बैलेंस रूल
  • ब्लैकलिस्टेड FASTag पर देना होगा डबल टोल टैक्स
  • 17 फरवरी 2025 से लागू होंगे नए नियम

क्या हैं FASTag के नए नियम?

NPCI ने 28 जनवरी 2025 को नए नियम जारी किए, जिनके अनुसार:

  • अगर FASTag टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक ब्लैकलिस्टेड रहता है या रीडिंग के 10 मिनट तक ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट फेल हो जाएगा।
  • यह नियम यूजर्स को FASTag स्टेटस सुधारने के लिए 70 मिनट की विंडो प्रदान करता है।

नियम बदलाव का प्रभाव

FASTag नियमों में बदलाव का सीधा असर यूजर्स पर पड़ेगा। अंतिम समय पर रिचार्ज करना नुकसानदेह हो सकता है। अगर टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले FASTag ब्लैकलिस्टेड है, तो तुरंत रिचार्ज करने पर भी पेमेंट नहीं होगा।

समझिए कैसे काम करेगा यह नियम:

  • अगर FASTag टोल पहुंचने से पहले और रीडिंग के बाद ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो दोगुना टोल देना होगा।
  • अगर रीडिंग से 60 मिनट पहले या 10 मिनट बाद तक रिचार्ज कर लेते हैं, तो सामान्य टोल लगेगा।
  • टोल क्रॉस करने के बाद 10 मिनट में रिचार्ज करने पर पेनल्टी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।

FASTag ब्लैकलिस्ट स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Check E-Challan Status’ ऑप्शन चुनें।
  3. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

FASTag अनब्लॉक करने का तरीका:

  1. FASTag रिचार्ज करें।
  2. न्यूनतम बैलेंस बनाए रखें।
  3. पेमेंट वेरिफाई करें।
  4. थोड़ी देर में FASTag फिर से एक्टिवेट हो जाएगा।

FASTag यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैलेंस को मेंटेन रखें और आखिरी समय में रिचार्ज करने से बचें।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत