दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा: मर्यादा पर बवाल, BJP ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में सोमवार को फिर से भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों पर सदन की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम एक्ट के तहत महेश कुमार महापौर बने, लेकिन जब वे सदन में पहुंचे, तो उनकी ही पार्टी के पार्षदों ने उनके सम्मान में खड़े होने की जहमत तक नहीं उठाई।

BJP ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

राजा इकबाल सिंह ने कहा, “बीजेपी के पार्षदों ने महापौर के आसन ग्रहण करने तक खड़े होकर गरिमा का सम्मान किया, जबकि आप के पार्षदों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब महापौर की मर्यादा को ठेस पहुंची हो। सत्ता पक्ष के पार्षद कई बार महापौर को निर्देशित करते नजर आए हैं, जिससे उनकी स्वतंत्रता प्रभावित होती है।

हंगामे के बीच पारित हुए प्रस्ताव

बीजेपी ने जब इस मुद्दे को सदन में उठाया, तो आप के पार्षदों ने माफी मांगने के बजाय शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसी बीच, बिना बहुमत के प्रस्ताव पास कर दिए गए, जिससे सदन की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि AAP सत्ता में आने के बाद से नगर निगम के सदन को महज राजनीतिक अखाड़ा बना रही है।

आप सरकार पर विकास को नजरअंदाज करने का आरोप

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब से AAP ने निगम में सत्ता संभाली है, तब से न तो रिहायशी इलाकों में विकास हो रहा है और न ही किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के वरिष्ठ नेता जानबूझकर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालते हैं, ताकि विकास के मुद्दे पीछे छूट जाएं।

क्या दिल्ली की जनता के मुद्दे हाशिए पर?

दिल्ली नगर निगम में सत्ता और विपक्ष के बीच यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी जहां AAP पर भ्रष्टाचार और सदन की मर्यादा भंग करने का आरोप लगा रही है, वहीं AAP का दावा है कि बीजेपी मुद्दों को भटकाने के लिए बेवजह हंगामा करती है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या सदन में इस तरह के राजनीतिक गतिरोध के कारण दिल्ली के विकास कार्य रुके रहेंगे, या फिर कोई समाधान निकलेगा?

 

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत