REET Answer Key 2024: रीट आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट 2024 की आंसर-की जारी कर दी है।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

इन शिफ्ट्स की आंसर-की हुई जारी

REET 2024 की आंसर-की में Level-1 की पहली शिफ्ट और Level-2 की दूसरी व तीसरी शिफ्ट के प्रश्नपत्र शामिल हैं। कुछ प्रश्नों के लिए बोनस अंक भी प्रदान किए गए हैं।


REET 2024 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “REET Answer Key 2024 (Level 1 & 2)” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लेवल (Level 1 या Level 2) का चयन करें।
  4. आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  5. भविष्य में उपयोग के लिए आंसर-की को डाउनलोड और सेव कर लें।

REET 2024: आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹300 शुल्क देना होगा।
  • आपत्ति के साथ मान्य प्रमाण पुस्तकों का संदर्भ देना आवश्यक होगा।
  • आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।
  • किसी प्रश्न पर एक उम्मीदवार केवल एक बार आपत्ति दर्ज कर सकता है।

REET 2024: न्यूनतम पासिंग मार्क्स

REET परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं:

  • सामान्य और अन्य वर्गों के लिए: 60% अंक आवश्यक।
  • SC/ST वर्ग के लिए: 36% अंक आवश्यक।

महत्वपूर्ण लिंक:

REET 2024 की आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत