भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को 2025 के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार की सूची में सबसे बड़ा सरप्राइज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी है, जिन्हें लंबे समय से टीम से बाहर किया गया था।
किसे मिलेगा कितना पैसा?
BCCI ने खिलाड़ियों के लिए चार ग्रेड बनाए हैं – A+, A, B और C – और उनके मुताबिक उन्हें सालाना वेतन दिया जाएगा:
-
ग्रेड A+: ₹7 करोड़
-
ग्रेड A: ₹5 करोड़
-
ग्रेड B: ₹3 करोड़
-
ग्रेड C: ₹1 करोड़
🏏 2025 की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड A: ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या
ग्रेड B: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (नई एंट्री)
ग्रेड C:
-
ईशान किशन (वापसी), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार
पिछले साल की तुलना में आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, और आवेश खान जैसे खिलाड़ी इस बार की लिस्ट से बाहर हैं। वहीं ईशान किशन और अय्यर, जिन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट और IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनकी वापसी को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या बोले क्रिकेट एक्सपर्ट्स?
क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि ये लिस्ट साफ तौर पर दर्शाती है कि BCCI अब फिटनेस और फॉर्म को सर्वोपरि रखकर निर्णय ले रहा है। साथ ही बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि टीम इंडिया अब नए चेहरों को मौका देने के लिए तैयार है।
