पूर्व मंत्री डॉ महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का निधन, अस्पताल में आखिरी सांस लीं; अदालत से मिली चार दिन की अंतरिम जमानत

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का सोमवार सुबह 10:47 बजे जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थीं। ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते वे कोमा में थीं।

इस दुखद समय में महेश जोशी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में थे। उन्हें जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। बीते रविवार को ED ने मानवीय आधार पर जोशी को उनकी पत्नी से अस्पताल में मिलने का मौका दिया था। इसके बाद जोशी ने कोर्ट में अपनी पत्नी की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी।

सोमवार, 28 अप्रैल को PMLA मामलों की विशेष अदालत में पेशी के दौरान जोशी को चार दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की गई, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रह सकें। उन्होंने कोर्ट से 12 दिन की जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने चार दिन की राहत दी।

कौशल देवी के निधन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “पूर्व मंत्री श्री महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का निधन बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार के साथ हैं।”

JJM घोटाले में महेश जोशी की गिरफ्तारी

महेश जोशी की गिरफ्तारी जल जीवन मिशन के तहत 900 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ी है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर ठेकेदारों को टेंडर दिए गए। ईडी के मुताबिक, जोशी के करीबी सहयोगी संजय बड़ाया ने उनके निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर की थी।
हालांकि, गिरफ्तारी से पहले महेश जोशी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था, “मैंने कोई अनियमितता नहीं की है और न ही किसी से पैसे लिए हैं। मेरी पत्नी गंभीर हालत में हैं और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।” महेश जोशी के लिए यह समय व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर बेहद कठिन साबित हो रहा है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत