मुंबई: आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और आज यानी 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला सीजन की सबसे बड़ी लड़ाई साबित हो सकता है। इस मैच के नतीजे से तय होगा कि प्लेऑफ की चौथी और अंतिम टीम कौन बनेगी।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के पास इस मैच को जीतकर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है। दूसरी ओर, अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। दिल्ली को सिर्फ आज का ही नहीं, अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स को भी हराना होगा ताकि प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रह सकें।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: कौन किस पर भारी?
आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने 16 बार बाज़ी मारी है। वानखेड़े स्टेडियम पर यह अंतर और भी ज्यादा स्पष्ट होता है — यहां खेले गए 10 मुकाबलों में मुंबई ने 7 बार जीत हासिल की है जबकि दिल्ली केवल 3 बार ही विजयी रही है।
वानखेड़े में दिल्ली की चुनौती
दिल्ली की टीम वानखेड़े की परिस्थितियों से जूझती नजर आई है। वहीं मुंबई अपने घरेलू मैदान पर मजबूत नजर आती है, ऐसे में दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी कठिन होने वाला है। हालांकि, उम्मीद यही की जा रही है कि दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
MI बनाम DC: मैच विवरण
-
दिनांक: 21 मई 2025
-
दिन: बुधवार
-
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस: 7:00 बजे)
-
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
-
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
-
लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा
संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI):
-
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा ,विल जैक्स नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
-
अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर),केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फाफ डु प्लेसिस करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरामुस्तफिजुर रहमान
आज, का मुकाबला ना सिर्फ एक जीत की लड़ाई है, बल्कि प्लेऑफ में टिके रहने की जंग भी है। कौन बनाएगा अंतिम-4 में अपनी जगह? इसका फैसला होगा आज रात वानखेड़े की पिच पर!
