Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Shaniwar Upay : आपके अटक रहे हैं बनते हुए काम, तो शनिवार को कर लें ये 5 उपाय

सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार के दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा होती है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन शनि देव महाराज की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शनि देव को लेकर हर किसी के मन में एक डर रहता है, लेकिन जिसकी कृपा हो जाती है, उसका भाग्य रातों-रात बदल जाता है। शनिदेव की एक दृष्टि राजा को रंक और रंक को राजा बना सकती है। सूर्यपुत्र शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और वे सभी के कार्यों का न्याय करते हैं और उसका फल देते हैं। शनि देव की नजर से कोई नहीं बच सकता। ऐसे में अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन करें ये खास काम.

1. पीपल के वृक्ष की पूजा करें

शनिवार के दिन जल्दी उठकर पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं। मान्यता के अनुसार शनि देव को पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत पसंद है। पीपल के पेड़ को जल चढ़ाते समय ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या की महादशा से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ की कम से कम तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हुए।

2. भिखारियों को करें दान

शनिवार के दिन कोई भिखारी आपसे कुछ मांगे तो यह शुभ संकेत हो सकता है। अगर उस दिन आपको कोई भिखारी दिखे तो उसे कुछ दें। जिससे शनि देव आप पर मेहरबान हो सकते हैं। शनिवार के दिन भिखारियों को तेल से बना खाना खिलाना चाहिए। उन्हें उड़द की दाल देना भी फलदायी होता है।

3. शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करें

शनिवार को भगवान हनुमान और भगवान शनि की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि बजरंगबली की पूजा करने से शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

4. शनि देव को काले तिल का तेल और बीज अर्पित करें

शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इसके साथ ही तिल चढ़ाने से भी लाभ होता है। शनि देव के कोप से बचने के लिए काले तिल को सरसों के तेल में मिलाकर शनिवार के दिन शनि मंदिर में शनिदेव को अर्पित करें।

5.उंगली में धारण करें लोहे की अंगूठी

शनिवार को लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन लोहे की अंगूठी पहनने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। लोहे का छल्ला दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करने से शनि ग्रह मजबूत होता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह अंगूठी घोड़े की नाल की होनी चाहिए।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत