Search
Close this search box.

फूफा ने भतीजे को मारी गोली, तलाकशुदा पत्नी की कहीं और शादी होने से था नाराज

चूरू के रतननगर में मंगलवार रात एक फूफा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के की माँ भी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि फायरिंग में आरोपी भी घायल हो गया और उसे पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन हालात बिगड़ने पर आरोपी को वापस बीकानेर लाया गया.

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के गड्डा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले गीता कंवर से हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर पत्नी को आए दिन पीटता था। इससे परेशान होकर गीता ने पांच माह पहले झाबर सिंह को तलाक दे दिया। आख़िरकार दो महीने बाद गीता की शादी दूसरे शहर में हो गई। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार को गांव पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। तभी आरोपियों ने घर के सामने खड़े मोनू पर गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घर में सो रही मां को भी आरोपी ने घायल कर दिया.

आरोपी की गोली मोनू की माँ की एक बांह को छूती हुई निकल गई। घायल होने पर मोनू के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक की मां का हॉस्पिटल में अभी भी इलाज चल रह है। गोली लगने से आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली मारने के बाद आरोपी खेत से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में जांच की। तीन घंटे बाद आरोपी बस स्टेशन के पास लहूलुहान मिला। और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत