Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लेंडिग पर संदीप शर्मा ने जताया हर्ष

कोटा 23 अगस्त। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर राजरानी टावर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखा गया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए हर्ष बताया है, संदीप शर्मा ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग करवाकर इसरो ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है, शर्मा ने कहा कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान लैंडिंग करवाने वाला पहला देश बन गया है,

हमारे वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है विधायक ने कहा कि विश्व के विकसित देश भी ये नही कर पाये जो भारत देश के वैज्ञाानिको ने चंन्द्रमा पर दद्विाणी ध्रव पर चंद्रयान उतार कर असंभव कार्य कर दिया है। विश्व चन्द्रायान लैडिग से अपनी कुषल वैज्ञानिक क्षमता को सिद्व कर दिखाया है। पूरा विष्व अचंभित है। देश ने सिद्व कर दिया कि भारत आज विश्व के शक्तिशाली देशों में उपरी कतार में खडा हो गया। ये भारतवासियों के लिए गौरव के क्षण है।

कार्यक्रम संयोजक के.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनू धाकड, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल, भारतीय मजदूर संघ के राजेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र जैन, प्रताप बजाज, मूरली मालपानी, सतीश लक्षकार, मुकेष शर्मा, दुर्गा शंकर मीणा, राहजुल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत