बूंदी 14 सितंबर। भाजपा जिला प्रवक्ता अनिल जैन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक धनराज सोलंकी व कोटा संभाग संयोजक मनीष पाटनी की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष छीतर लाल राणा में बूंदी भाजपा की जिला आईटी विभाग संयोजक के पद पर अशोक जायसवाल को नियुक्त किया अशोक जायसवाल पूर्व में भी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पर पद पर कार्य कर चुके हैं।
Author: Abhishek Solanki
Views: 267








