मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
पटना में संग्राम: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता, सड़क पर चला ईंट-पत्थर
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला अब सड़क पर संघर्ष में बदल गया है। शनिवार को सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ्तर के अंदर से उन पर पत्थरबाजी की गई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के लोग जानबूझकर हिंसा भड़का रहे हैं और इस सबके पीछे सरकार की साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो करवा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है और इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आपने मां और प्रधानमंत्री का अपमान किया है। हर भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय से हम पर ईंट-पत्थर फेंके गए।”
इसी बीच, बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने कांग्रेस पर “गुंडागर्दी” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ये लोग 2005 वाला जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन यह NDA का बिहार है और जनता वोट की चोट से जवाब देगी।”
इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। हालात बिगड़ते देख बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति को काबू करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले जाएंगे घर, SOG की जांच में होगा बड़ा खुलासा
आमजन के लिए सॉफ्ट, अपराधियों के लिए हार्ड’: पुलिस मुख्यालय में CM भजनलाल की मैराथन बैठक, दिए 10 कड़े निर्देश
बिहार पॉलिटिक्स: 15 अप्रैल को नया मुख्यमंत्री? पटना में जुटने लगे विधायक, नीतीश के इस्तीफे की तैयारी!
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ‘विराट’ धमाका, 300 के स्ट्राइक रेट से RCB को धोया, कोहली ने दिया स्पेशल मैसेज
पैन कार्ड स्कैम का नया जाल: फर्जी ईमेल से खाली हो रहे बैंक खाते, जानें ठगों के ‘e-PAN’ फ्रॉड से बचने का तरीका
इन जबरदस्त फीचर्स के साथ Infinix Note 60 Pro 13 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
कोटा कांग्रेस में ‘सिरफुटव्वल’: धारीवाल और गुंजल समर्थक आपस में भिड़े, ‘संगठन बढ़ाओ’ बैठक बनी जंग का मैदान
विधायक रविंद्र सिंह भाटी की पेशी: कोविड काल के मुकदमों को बताया ‘राजनीतिक षड्यंत्र’, समाज को दिया भाईचारे का संदेश
UPI ट्रांजेक्शन पर RBI का बड़ा प्लान: 10,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा 1 घंटे का ‘होल्ड’, जानें क्या है ‘कूलिंग पीरियड’