मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
पटना में संग्राम: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता, सड़क पर चला ईंट-पत्थर
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला अब सड़क पर संघर्ष में बदल गया है। शनिवार को सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ्तर के अंदर से उन पर पत्थरबाजी की गई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के लोग जानबूझकर हिंसा भड़का रहे हैं और इस सबके पीछे सरकार की साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो करवा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है और इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आपने मां और प्रधानमंत्री का अपमान किया है। हर भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय से हम पर ईंट-पत्थर फेंके गए।”
इसी बीच, बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने कांग्रेस पर “गुंडागर्दी” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ये लोग 2005 वाला जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन यह NDA का बिहार है और जनता वोट की चोट से जवाब देगी।”
इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। हालात बिगड़ते देख बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति को काबू करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।
OnePlus 16: तीन शानदार कलर वेरिएंट्स में आएगा नया फ्लैगशिप फोन, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के फीचर्स लीक
Flipkart Big Billion Days 2026: 24 सितंबर से Early Bird Deals, iPhone 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट
INDW vs SLW Final: भारत-श्रीलंका में गोल्ड के लिए टक्कर, जानें कब और कहां देखें एशियन गेम्स 2026 फाइनल
दौसा में कांग्रेस का दबदबा, 11 में 8 निकायों में जीत; सिकराय में BJP का कब्जा
IND vs JPN: भारत-जापान के बीच पहली बार होगा ऐतिहासिक T20I, जानें लाइव मैच का समय और पूरी जानकारी
कुलदीप धनकड़ और इंद्राज गुर्जर आमने-सामने, तीखी बहस के बाद पूर्व विधायक धरने पर
273 निकायों में मेयर-सभापति के नतीजे, बीकानेर में कांग्रेस और अजमेर-उदयपुर में BJP की जीत
चिराग पासवान को लेकर बयान पर विवाद, जीतन राम मांझी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
Asian Games 2026: भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा, दिलप्रीत सिंह ने दागे 4 गोल