28 सितंबर को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले का रोमांच फैंस भूले भी नहीं थे कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वॉक्स ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैच खेले थे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हो गए थे।
चोटिल होने के बावजूद वॉक्स ने मैदान पर उतरकर फैंस का दिल जीत लिया। उस टेस्ट में उनका कंधा डिसलोकेट हो गया था, लेकिन फिर भी वह बैटिंग करने उतरे। इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दर्शकों ने वॉक्स के जज्बे और समर्पण को सलाम किया।
करियर का सफर
क्रिस वॉक्स ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
-
उन्होंने 62 टेस्ट मैचों में 192 विकेट झटके।
-
122 वनडे में 173 विकेट चटकाए।
-
वहीं, 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए।
वॉक्स ने 2011 में व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। साल 2023 के बाद उन्होंने कोई भी अंतरराष्ट्रीय वनडे या टी20 मैच नहीं खेला।
इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका
क्रिस वॉक्स का संन्यास इंग्लैंड टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर एशेज सीरीज से पहले। भारत के खिलाफ उन्होंने साबित किया था कि वह लगातार लंबी स्पेल फेंकने में सक्षम हैं। सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा ओवर फेंके और इंग्लैंड की गेंदबाजी की रीढ़ बने रहे। अब इंग्लैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनके जैसे अनुभवी और भरोसेमंद गेंदबाज की तलाश करनी होगी।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








