Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro को लेकर लॉन्च से पहले लीक्स और अफवाहों का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नई iPhone 18 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कैमरा से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा वेरिएबल अपर्चर कैमरा की है। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा में अपग्रेड और नए प्रो-लेवल कैमरा सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलने की भी जानकारी सामने आ रही है। अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं तो iPhone 18 Pro का कैमरा एक्सपीरियंस मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर हो सकता है।
सितंबर में लॉन्च हो सकती है iPhone 18 सीरीज
Apple पिछले कई वर्षों से अपनी नई iPhone सीरीज को सितंबर में लॉन्च करती रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि iPhone 18 सीरीज सितंबर 2026 के मध्य में पेश की जा सकती है। रिपोर्ट्स में 10 से 15 सितंबर के बीच लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, Apple की ओर से अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
iPhone 18 Pro में मिल सकता है Variable Aperture कैमरा
iPhone 18 Pro के सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड में Variable Aperture फीचर शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फोन के मुख्य कैमरे में दिया जा सकता है। वेरिएबल अपर्चर की मदद से यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण हासिल कर सकेंगे। इससे पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के साथ-साथ अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद मिल सकती है।लो-लाइट फोटोग्राफी में भी इसका फायदा देखने को मिल सकता है।
Telephoto कैमरा में भी होगा बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro में टेलीफोटो कैमरा को भी अपग्रेड किए जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पहले की तुलना में वाइडर अपर्चर दिया जा सकता है। वाइड अपर्चर के कारण कैमरा सेंसर तक ज्यादा रोशनी पहुंच सकती है। इसका सीधा फायदा कम रोशनी वाले वातावरण में फोटो क्लिक करने के दौरान मिल सकता है। इससे टेलीफोटो कैमरा से लिए गए पोर्ट्रेट और जूम शॉट्स की क्वालिटी में भी सुधार की उम्मीद है।
हार्डवेयर अपग्रेड के साथ Apple कैमरा सॉफ्टवेयर में भी नए Pro-level फीचर्स जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कैमरा ऐप में यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने वाले फीचर्स पेश कर सकती है। इससे प्रो यूजर्स को फोटो और वीडियो शूट करते समय कैमरा सेटिंग्स पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकता है। iPhone 18 Pro के कैमरा अपग्रेड का असर फोन के डिजाइन पर भी दिखाई दे सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैमरा मॉड्यूल करीब 2mm तक बड़ा हो सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों में Variable Aperture कैमरा मिलने की चर्चाएं सामने आई हैं। बड़े सेंसर और अतिरिक्त कैमरा हार्डवेयर के कारण कैमरा मॉड्यूल का आकार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
AI फीचर्स पर भी Apple का फोकस
कैमरा अपग्रेड के अलावा Apple अपनी नई iPhone सीरीज में AI आधारित फीचर्स पर भी फोकस कर रही है। कंपनी पहले ही अपने नए AI फीचर्स को लेकर जानकारी साझा कर चुकी है। अगर Variable Aperture, बेहतर Telephoto कैमरा और नए Pro कैमरा सॉफ्टवेयर फीचर्स एक साथ iPhone 18 Pro में आते हैं, तो यह Apple के लिए अब तक के सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड में से एक हो सकता है। हालांकि, iPhone 18 Pro के ये सभी फीचर्स अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हैं और लॉन्च से पहले इनमें बदलाव संभव है। Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि होगी।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







