iQOO Z11x 5G की भारत में सेल शुरू 7,200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo के साथ मचाएगा गदर, जानें ऑफर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए iQOO ने अपना नया योद्धा iQOO Z11x 5G मैदान में उतार दिया है। 12 मार्च को लॉन्च होने के बाद, अब यह स्मार्टफोन भारत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। भारी-भरकम बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। आइये हम आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कीमत और शानदार डिस्काउंट ऑफर्स
iQOO Z11x 5G को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹18,999, 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹20,999 और 8GB + 256GB वेरिंएट के लिए ₹22,999 है। यह फोन Prismatic Green और Titan Black रंगों में Amazon, iQOO स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

बैंक ऑफर्स: अगर आप SBI या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बेस मॉडल पर ₹1,500 और हायर वेरिएंट्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है।

दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले डिस्प्ले की बात कर लेते हैं। तो आपको इस फोन में 6.76-इंच की LCD स्क्रीन देखेन को मिलेगी जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन मल्टीटास्किंग की सुविधा प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे दिये गये हैं जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस है और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यहां आपको फोन में Vivo के लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OriginOS 6 मिलता है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। खास बात यह है कि इस बजट में भी फोन को IP68 और IP69+ रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है।

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गेमिंग लवर्स और भारी इस्तेमाल करने वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

 

 

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment