ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका, सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम से होने जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के पास टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। ईशान एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं।

फिलहाल यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार ने 2022 में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मैचों में 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी 187.43 का रहा था।

रिकॉर्ड से 160 रन दूर ईशान किशन

ईशान किशन ने 2026 में अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले हैं और 1,005 रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 160 और रन की जरूरत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में ईशान के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए पर्याप्त मौके होंगे। अगर वह सीरीज के दौरान 160 रन या उससे ज्यादा बना लेते हैं तो एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ईशान ने इस साल करीब 37 के औसत और लगभग 169 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक भी दर्ज है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी।

अभिषेक शर्मा भी रिकॉर्ड की रेस में

ईशान किशन के अलावा अभिषेक शर्मा भी इस रिकॉर्ड की दौड़ में शामिल हैं। अभिषेक ने 2026 में 29 मैचों में 811 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 29 का है, लेकिन 205 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 354 रन बनाने होंगे। हालांकि, पांच मैचों की सीरीज में इतने रन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन

सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 1,164 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाद इस सूची में ईशान किशन का नाम आता है। वहीं अभिषेक शर्मा भी अलग-अलग वर्षों में इस सूची में अपनी जगह बना चुके हैं।

खिलाड़ी वर्ष मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार यादव 2022 31 1164 117 46.56 187.43 ईशान किशन 2026 29 1005* 103 37.22 169.47 अभिषेक शर्मा 2025 21 859 135 42.95 193.46 अभिषेक शर्मा 2026 29 811* 108 28.96 205.83 विराट कोहली 2022 20 781 122* 55.78 138.23

लखनऊ से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। सीरीज के दौरान ईशान किशन की नजर जहां टीम के लिए अहम पारियां खेलने पर होगी, वहीं उनके पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी सुनहरा मौका है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment