रिलायंस जियो हर फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और नए प्लान पेश करता रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने नए साल से पहले ‘Happy New Year 2026’ बंडल के तहत कई नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत जियो और गूगल की साझेदारी है, जिसके तहत ग्राहकों को गूगल के कई प्रीमियम डिजिटल प्रोडक्ट्स मुफ्त मिल रहे हैं।
Jio Happy New Year 2026 प्लान: कीमत और फायदे
रिलायंस जियो का Flexi Pack केवल 103 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 5G और 4G हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार एंटरटेनमेंट पैक चुन सकते हैं जिनमें इंटरनेशनल पैक: JioHotstar, Lionsgate, Discovery+ और FanCode हिंदी पैक: JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 एवं रीजनल पैक: Hoichoi, Kancha Lanka, Sun NXT और JioHotstar शामिल हैं।
यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम कीमत में OTT कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं।
Jio Super Celebration Monthly Plan
जियो का Super Celebration Monthly Plan 500 रुपये में आता है और इसकी वैधता 28 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा रोजाना मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा
और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS भी दिये जायेंगे।
इसके अलावा इस प्लान में अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें JioHotstar, YouTube Premium, FanCode, Hoichoi और Discovery+ जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
Jio Hero Annual Recharge Plan
लंबी वैधता चाहने वाले यूजर्स के लिए जियो ने Hero Annual Recharge Plan पेश किया है। इसकी कीमत 3,599 रुपये है और वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा
अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग तथा प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। साथ ही इसमें भी 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान शामिल है।
Google के प्रीमियम फीचर्स मुफ्त
Happy New Year 2026 ऑफर के तहत जियो यूजर्स को गूगल की प्रीमियम AI सर्विस Google Gemini Pro का लंबा फ्री सब्सक्रिप्शन मिलना इस ऑफर को और आकर्षक बनाता है। इससे यूजर्स AI टूल्स और डिजिटल प्रोडक्टिविटी फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे।
कुल मिलाकर, नए साल से पहले जियो का यह ऑफर डेटा, OTT और AI सर्विसेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो बजट और प्रीमियम दोनों तरह के यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








