जोधपुर। बारिश और गर्मी के कारण प्याज की फसल प्रभावित होने से इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। जोधपुर के खुदरा बाजार में प्याज का भाव 55 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। मंडी में आवक कम होने से आने वाले दिनों में भी कीमतों में राहत की उम्मीद कम बताई जा रही है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। दूसरी ओर चांदी के दाम में 600 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। अनाज मंडियों में ज्यादातर कृषि जिंसों के भाव सामान्य बने हुए हैं।
प्याज की आवक घटी, भाव में तेजी
भदवासिया सब्जी मंडी में नासिक के अलावा तिंवरी, मथानिया, भोपालगढ़ और ओसियां क्षेत्रों से प्याज की आवक हो रही है। हालांकि, आवक पहले की तुलना में काफी कम है। व्यापारियों के अनुसार मंडी में रोजाना करीब 10 से 15 गाड़ियां ही प्याज पहुंच रही हैं। थोक मंडी में गुणवत्ता के अनुसार प्याज 20 से 45 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। मंडी टैक्स, लोडिंग और परिवहन खर्च जुड़ने के बाद खुदरा बाजार में इसकी कीमत 55 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि कम आवक के चलते अगले कुछ सप्ताह प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। कर्नाटक की नई फसल आने के बाद ही बाजार में राहत मिलने की उम्मीद है।
जोधपुर मंडी में प्रमुख कृषि जिंसों के भाव
| कृषि जिंस | भाव (रुपए/क्विंटल) |
|---|---|
| ग्वारगम | 11,200–12,250 |
| ग्वार लोकल | 5,850–6,000 |
| मूंग | 6,000–7,500 |
| मोठ | 6,000–6,500 |
| चना | 6,100–6,150 |
| सरसों | 7,500–8,500 |
| काला तिल | 11,500–12,500 |
| गेहूं | 2,700–4,000 |
| बाजरा | 2,400–2,800 |
| मक्की | 1,700–2,200 |
मण्डोर मंडी में दलहन और किराना भाव
मण्डोर कृषि उपज मंडी में मूंग मोगर 9,100 से 10,300 रुपए, उड़द दाल 11,000 से 11,600 रुपए, काबली चना 7,800 से 11,200 रुपए और अरहर दाल 9,500 से 12,500 रुपए प्रति क्विंटल रही। किराना बाजार में धनिया 16,000–20,000 रुपए, हल्दी 18,000–20,000 रुपए, सौंफ 15,000–30,000 रुपए और खोपरा 18,500–19,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
तेल और जीरा के भाव
खाद्य तेलों में फॉर्चून 2,580 रुपए, महाकोश 2,520 रुपए, सोया लोकल 2,420 रुपए और कॉटन सीड ऑयल 2,770–2,830 रुपए प्रति टिन रहा।
जीरा मंडी में जीरा 16,050–20,375 रुपए, ईसबगोल 9,300–15,125 रुपए, धनिया 12,000–13,100 रुपए और मैथी 5,200–5,656 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रही।
सोना महंगा, चांदी सस्ती
सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। आज के भाव इस प्रकार रहे:
- स्टैंडर्ड सोना: 1,65,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
- तेजाबी सोना: 1,64,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
- चांदी हाथी छाप: 2,53,000 रुपए प्रति किलो
- चांदी चौरसा: 2,48,000 रुपए प्रति किलो
Tags:
Permalink / Slug:
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







