OnePlus 15T लॉन्च: 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया दमदार स्मार्टफोन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने मंगलवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे यह बाजार में अन्य स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और स्मार्ट आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम बनाता है। कंपनी ने इसमें ‘Wind Chaser Gaming’ कर्नेल भी शामिल किया है, जिससे गेमिंग अनुभव और बेहतर होता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

यह डिवाइस Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है और कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैटरी के मामले में यह स्मार्टफोन काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो चीन में इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 58,400 रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 77,800 रुपये तक जाती है। यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, OnePlus 15T को प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जो टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment