चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपना नया मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है और कंपनी इसके साथ कई आकर्षक बैंक ऑफर्स भी दे रही है। नया Nord CE 6 बड़ी AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 8000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।
OnePlus Nord CE 6 की कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord CE 6 तीन कलर ऑप्शंस — Fresh Blue, Lunar Pearl और Peach Black — में उपलब्ध है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। ग्राहक इसे Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी Axis Bank और HDFC Bank कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये हो जाती है।
OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन पर Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्टफोन में Qualcomm का 4nm आधारित Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 810 GPU मिलता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है।
50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
OnePlus Nord CE 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की मोटाई 8.5 मिमी और वजन 215 ग्राम है। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के चलते यह स्मार्टफोन मिडरेंज सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश कर सकता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







