नई दिल्ली। भारत में इसी महीने Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च करने के बाद अब कंपनी की अगली Reno सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा लीक के मुताबिक, ओप्पो ने Reno 16 Series पर काम शुरू कर दिया है। इस अपकमिंग सीरीज में दमदार MediaTek Dimensity चिपसेट और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही फोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी अहम संकेत सामने आए हैं।
मिड-ईयर लॉन्च की तैयारी
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि ओप्पो की अगली जनरेशन की R-सीरीज अब टेस्टिंग फेज में पहुंच चुकी है और इसे साल के मध्य (Mid-Year) में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने सीधे तौर पर Reno 16 Series का नाम नहीं लिया, लेकिन कमेंट सेक्शन में साफ तौर पर इसे Reno 16 लाइनअप से जोड़ा जा रहा है।
डिस्प्ले और डिजाइन में क्या होगा नया
लीक के अनुसार, Oppo Reno 16 Series में भी फ्लैट डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा, जो अलग-अलग साइज में आएगा। मौजूदा Reno 15 सीरीज में 6.32-इंच और 6.78-इंच डिस्प्ले वाले मॉडल मौजूद हैं, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अगली सीरीज में भी इसी तरह के स्क्रीन साइज ऑप्शन देगी।
इसके अलावा, नए फोन में AMOLED डिस्प्ले, चारों तरफ एक जैसे पतले बेज़ल्स और स्लिम बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार फोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रीमियम फील और बेहतर मजबूती मिलेगी।
प्रोसेसर और कैमरा में बड़ा अपग्रेड
Oppo Reno 16 सीरीज में MediaTek Dimensity 8500 सीरीज चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। कैमरा सेगमेंट में यह सीरीज बड़ा अपग्रेड ला सकती है। लीक के मुताबिक,
-
200MP का मेन रियर कैमरा
-
50MP का टेलीफोटो लेंस
मिल सकता है, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए खास रहेगा।
कौन-कौन से मॉडल हो सकते हैं शामिल
फिलहाल ओप्पो ने Reno 16 सीरीज के नाम या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन कंपनी के पिछले ट्रेंड को देखें तो इस लाइनअप में
-
Oppo Reno 16
-
Oppo Reno 16 Pro
-
Oppo Reno 16 Pro Max
शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी Reno 16C वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जो मौजूदा Reno 15C का अपग्रेड होगा।
कुल मिलाकर, Oppo Reno 16 Series को लेकर सामने आई यह लीक जानकारी बताती है कि कंपनी एक बार फिर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। अब सबकी नजरें ओप्पो की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








