Poco X8 Series Launch: स्मार्टफोन बाजार में Poco एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में अपनी नई Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। दोनों फोन को भारत में 4 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
10,000mAh की दमदार बैटरी
Poco X8 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होने वाली है। कंपनी के टीजर के अनुसार Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर 3.5 दिन तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं Poco X8 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन सिंगल चार्ज में 3.2 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।
100W चार्जिंग से मिनटों में होगा चार्ज
Poco X8 Power 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी जाएगी। दूसरी ओर Poco X8 5G में 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। दोनों स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग, PPS चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग फीचर भी मिलेंगे। कंपनी ने दोनों फोन की बैटरी को छह साल की लाइफ रेटिंग के साथ पेश करने की जानकारी दी है।
6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नए Poco स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Poco X8 Power 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। वहीं Poco X8 5G में भी AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की संभावना है।
Snapdragon प्रोसेसर से होगी पावर
परफॉर्मेंस के लिए Poco X8 Power 5G में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। इसे LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।वहीं Poco X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी कंपनी लॉन्च इवेंट में देगी।
50MP कैमरा और OIS का सपोर्ट
Poco X8 Power 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। Poco X8 5G में भी 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
डिजाइन में भी दिखेगा नया अंदाज
कंपनी के टीजर से दोनों फोन का रियर डिजाइन सामने आ चुका है। Poco X8 5G को ऑरेंज और व्हाइट कलर में दिखाया गया है। इसके पीछे वर्टिकल डिजाइन में डुअल कैमरा सेटअप नजर आता है। वहीं Poco X8 Power 5G को येलो कलर में टीज किया गया है। फोन के पीछे ब्लैक स्क्वायर-राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं।
मजबूत बिल्ड और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Poco X8 Power 5G और Poco X8 5G में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दोनों फोन में चार Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल Poco ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इनकी कीमत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी 4 सितंबर को लॉन्च के दौरान सामने आएगी।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







