Realme Narzo 80 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट, Flipkart सेल में हजारों रुपये सस्ता हुआ फोन

realme का लोकप्रिय स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप दमदार बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन की कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिल रहा है।

लॉन्च कीमत से हजारों रुपये सस्ता

Realme Narzo 80 Pro 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 16,996 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की लॉन्च कीमत 21,499 रुपये थी, यानी ग्राहक करीब 5,800 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर 1,325 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफर के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत करीब 15,671 रुपये रह जाती है। ग्राहकों को पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर भी अतिरिक्त छूट मिल रही है। कंपनी के अनुसार एक्सचेंज ऑफर के तहत 7,150 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI 6 पर काम करता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है।इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कम कीमत में दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी के कारण यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment