Realme P4 Lite 5G की एंट्री, 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें खूबियां!

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Realme एक और धमाका करने को तैयार है। कंपनी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 19 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करेगी। यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए 4G वेरिएंट का अपग्रेड होगा, जिसे कंपनी ने एक बेहद यूनिक “ColorPop” डिजाइन के साथ तैयार किया है।

बैटरी और परफॉरमेंस का कॉम्बो

Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 1.47 दिनों तक का बैकअप दे सकता है। दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300 sq mm का एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

डिस्प्ले: स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 nits होगी डिजाइन: फोन में ड्यूल-टोन रियर पैनल वाला “ColorPop” डिजाइन दिया गया है। यह मात्र 8.4mm पतला है और Mosaic BlueMosaic Green रंगों में उपलब्ध होगा। ड्यूरेबिलिटी: फोन को IP64 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाती है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस भी है, यानी यह गिरने पर भी काफी मजबूत साबित होगा।

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में Dual Matrix AI Camera सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन यूजर्स को 4 साल तक का “Zero Lag” यानी बिना रुकने वाला अनुभव देगा। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment