Realme Power Days Sale: 8000mAh बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन्स पर भारी छूट; बेहद सस्ते में खरीदें Realme P4 सीरीज

टेक ब्रांड रियलमी (Realme) की ओर से भारतीय ग्राहकों के लिए ‘Realme Power Days Sale’ की शुरुआत की गई है। इस खास सेल में पावरफुल और धांसू बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। यह लिमिटेड टाइम सेल 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 24 जुलाई तक चलेगी। यानी ग्राहकों के पास सस्ते में फोन खरीदने का आखिरी मौका है। आइए जानते हैं इस सेल में किस फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है:

1. Realme P4 Power 5G

पावरफुल परफॉर्मेंस वाले Realme P4 Power 5G का लिस्टेड प्राइस ₹27,999 है।

  • ऑफर: सेल के दौरान कंपनी इस फोन पर ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट दे रही है।

  • लॉयल्टी बोनस: यदि आप पहले से रियलमी यूजर हैं, तो कंपनी ₹1,000 का एक्स्ट्रा लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

  • प्रभावी कीमत: सभी डिस्काउंट और कूपन अप्लाई करने के बाद इसे ₹24,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

2. Realme P4 Pro 5G

7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाले Realme P4 Pro 5G का रिटेल प्राइस ₹30,999 है।

  • ऑफर: इस स्मार्टफोन पर भी ₹2,000 का सीधा कूपन ऑफर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹28,999 हो जाती है।

  • लॉयल्टी बोनस: रियलमी यूजर्स के लिए ₹1,000 के अतिरिक्त रॉयल्टी बोनस के साथ यह फोन मात्र ₹27,999 में आपका हो सकता है।

3. Realme P4R 5G

सेल में सबसे बड़ा आकर्षण Realme P4R 5G बना हुआ है, जो 8000mAh की विशाल बैटरी के साथ आता है।

  • ऑफर: इस स्मार्टफोन का MRP ₹34,999 है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर और 44% तक की भारी छूट के साथ इसे ₹19,499 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है।

  • कूपन डिस्काउंट: फोन पर ₹500 का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे यह 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन ₹20,000 से भी कम में घर लाया जा सकता है।

बैंक ऑफर्स से और भी कम होगी कीमत

उपरोक्त ऑफर्स के अलावा, यदि ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स का उपयोग करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इच्छुक ग्राहक इन डील्स का लाभ उठाने के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट (Realme.com) या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर जाकर ऑफर पेज विजिट कर सकते हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment