भारत में स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए Xiaomi ने Redmi Note 15 Special Edition (SE) को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो क्रिएटिविटी और बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव चाहते हैं।
Redmi Note 15 SE की कीमत की बात करें तो इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की एमआरपी 24,999 रुपये रखी गई है, लेकिन इसे 19,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 25,999 रुपये की एमआरपी के साथ आता है, जिसकी स्पेशल कीमत 21,999 रुपये है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट की एमआरपी 27,999 रुपये है, जबकि इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा और ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart पर उपलब्ध रहेगा।
Features And specification
डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसका 3D कर्व्ड डिजाइन इसे एक प्रीमियम लुक देता है, जबकि 7.35mm की पतली बॉडी और लगभग 178 ग्राम वजन इसे हल्का और उपयोग में आसान बनाते हैं।
कनेक्टिविटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, IR ब्लास्टर और USB टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन को IP65 और IP66 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे 1.7 मीटर तक गिरने से बचाने में सक्षम बनाता है। कुल मिलाकर Redmi Note 15 Special Edition एक ऐसा स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है और बैटरी, डिजाइन, AI और कैमरा के मामले में यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव देने का दावा करता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







