राजस्थान में बारिश से मिली राहत, अगले हफ्ते पूर्वी भागों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ महीनों से जारी भारी बारिश का दौर अब थम गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीसलपुर, जवाई और माही बांध के गेट खोले गए थे।

बुधवार को राज्यभर में आसमान साफ रहा और कई जिलों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में दिन का पारा 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर गया।

चूरू सबसे गर्म, सिरोही सबसे ठंडा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में सादुलशहर (गंगानगर) में सर्वाधिक 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान चूरू में 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • जयपुर: 25.5°C

  • अजमेर: 22.8°C

  • भीलवाड़ा: 23.3°C

  • कोटा: 24.6°C

  • सीकर: 23.0°C

  • जोधपुर: 22.9°C

  • बाड़मेर: 24.2°C

  • जैसलमेर: 23.9°C

  • बीकानेर: 24.7°C

  • चूरू: 24.8°C

  • गंगानगर: 26.4°C

  • जालौर: 23.1°C

  • नागौर: 23.1°C

  • दौसा: 25.6°C

अगले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 11 से 14 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

एक सप्ताह तक बरसात से राहत

कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियों में गिरावट बनी रहेगी। केवल कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment