तो सैमसंग प्रेमियों आपके लिए एक खुशखबरी लेके आये हैं। और खबर ये है कि कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुइ है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि Galaxy S26 सीरीज इसी महीने के आखिर में लॉन्च हो सकती है। और इस लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S26 का स्टैंडर्ड मॉडल Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नजर आ गया है, जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई हैं।
Geekbench पर दिखा Galaxy S26
हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-S942N वाला सैमसंग स्मार्टफोन देखा गया है, और यह दक्षिण कोरिया वेरिएंट का Samsung Galaxy S26 माना जा रहा है। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन में Exynos 2600 SoC दिया गया है, जो सैमसंग का इन-हाउस प्रोसेसर है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 10-कोर प्रोसेसर है, जिसका प्राइम कोर 3.80GHz की स्पीड पर काम करता है। इससे साफ है कि सैमसंग अपने घरेलू और यूरोपीय बाजार में Exynos चिपसेट के साथ Galaxy S26 पेश करेगा।
दूसरे देशों में मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, अमेरिका, जापान और चीन जैसे बाजारों में Galaxy S26 को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यानी इस बार भी सैमसंग अलग-अलग रीजन के लिए अलग चिपसेट रणनीति अपनाएगा। Galaxy S26 की Geekbench परफॉर्मेंस
देखें तो Single-core स्कोर 3,315 मिला है Multi-core स्कोर: 11,310 हुआ है। फोन में 12GB RAM दी गई है और यह Android 16 पर रन करता नजर आया है। यह पहली बार नहीं है जब Galaxy S26 चर्चा में आया हो। इससे पहले यह स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था, जहां इसका FCC ID A3LSMS942U सामने आया था।
Samsung Galaxy S26 के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 में ये फीचर्स मिल सकते हैं डिस्प्ले: 6.3-इंच Full HD+ मिल सकती है जिसकी ब्राइटनेस 2,600 निट्स है। रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्टोरेज 256GB और 512GB वेरिएंट मिलने वाला है। कैमरा सेटअप कि बात करें तो Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) मिलने की संभावना है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में पावर देने के लिए 4,300mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
निष्कर्ष
Geekbench लिस्टिंग से साफ है कि Samsung Galaxy S26 दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट Android 16 के साथ आएगा। Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ यह फोन सैमसंग के लिए खास साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें इसके ऑफिशियल लॉन्च पर टिकी हैं, जहां इसके फीचर्स और कीमत से पर्दा उठेगा।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







