-वेंकटेश पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अश्वनी दास महाराज से लिया आशीर्वाद
उदयपुरवाटी l निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम की वेंकटेश बालाजी सिद्ध पीठ के श्री श्री १००८ वेंकटेश पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने बताया की ऋषि पंचमी के इस पावन दिवस वेंकटेश बालाजी पीठ पे प्रातः काल ऋषियों का आवाहन व पूजन किया गया l इसके तत्पश्चात हवन कर आरती की गईl

इस अवसर पे हज़ारो महिला पुरुषों ने ऋषि पूजन कर स्वामी अश्विनीचार्य जी महाराज से कथा सुनी और व्यास पूजन किया व सकड़ो महिलाओं ऋषि व्रत का उद्यापन कियाl और वेंकटेश पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनीचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लियाl
Author: Abhishek Solanki
Views: 270








