T20 Worldcup 2026: पावरप्ले में ध्वस्त हुई टीम इंडिया! 4 विकेट गिरे, अभिषेक-दुबे शून्य पर आउट

भारतीय टीम की शुरुआत इस मुकाबले में बेहद खराब रही। पावरप्ले के दौरान टीम इंडिया ने महज कुछ ओवरों में चार अहम विकेट गंवा दिए, जिससे बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह दबाव में आ गया। आक्रामक शुरुआत की उम्मीद कर रहे भारतीय फैंस को शुरुआती झटकों ने मायूस कर दिया। पाव​रप्ले में टीम ने मात्र 46 रन बनाये और चार विकेट गंवा दिये।

शून्य पर लौटे अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे भी नहीं चले

ओपनर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। उन्हें अली खान ने पहली ही गेंद पर कैच आउट कराया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में उतरे शिवम दुबे भी टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके और टीम को उनसे जिस तेज रन गति की उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हो पाई।

इशान किशन ने दिखाई जुझारूपन

एक छोर से विकेट गिरने के बीच ईशान किशन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और शैडली वैन शाल्कविक की गेंद पर मिलिंद कुमार को कैच दे बैठे।

तिलक वर्मा की तेज पारी, लेकिन टिक नहीं सके

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया, लेकिन वह भी वैन शाल्कविक का शिकार बने और मोनांक पटेल को कैच दे बैठे।

गेंदबाजों ने भारत को किया परेशान

भारतीय बल्लेबाजों पर विपक्षी गेंदबाजों ने जबरदस्त दबाव बनाया। शैडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके अली खान ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया मोहम्मद मोहसिन बेहद किफायती साबित हुए, उन्होंने 1 ओवर में सिर्फ 3 रन दिए

टीम इंडिया दबाव में

पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने से टीम इंडिया पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। अब मैच में वापसी के लिए निचले क्रम के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस मुश्किल स्थिति से कैसे उबरती है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment