शाहपुरा न्यूज – भाजपा द्वारा राजस्थान कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा लगातार जगह – जगह निकाली जा रही है जिसके तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महासभा दादिया ग्राम पंचायत रिंग रोड जयपुर में आयोजित हुई। भाजपा शाहपुरा विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं मीडिया संयोजक मनोज कुमार टांक ने बताया कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश के तहत सोमवार को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, शाहपुरा देहात मंडल अध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सैन, खेजरोली मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ो गाड़ियों से हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महासभा में जयपुर पहुँचे।
Author: Abhishek Solanki
Views: 262








