2025 में टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स: चीनी ब्रांड बाहर, iPhone का दबदबा बरकरार

। साल 2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च के ताजा डेटा के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक भी चीनी स्मार्टफोन जगह नहीं बना पाया है। इस लिस्ट पर पूरी तरह से Apple और Samsung का कब्जा रहा, जिसमें Apple ने सबसे ज्यादा बाजी मारी।

iPhone का जलवा, टॉप-10 में 7 डिवाइस

रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में 7 मॉडल Apple iPhone के हैं, जबकि बाकी 3 स्मार्टफोन Samsung Galaxy सीरीज से हैं। खास बात यह है कि iPhone 16 साल 2025 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। लगातार चौथे साल Apple और Samsung ने इस लिस्ट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स ने मिलकर साल 2025 में कुल ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में 19 फीसदी का योगदान दिया, जो प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट में इन ब्रांड्स की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

ग्लोबल टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स 2025

  1. iPhone 16

  2. iPhone 16 Pro Max

  3. iPhone 16 Pro

  4. iPhone 17 Pro Max

  5. Galaxy A16 5G

  6. Galaxy A06 4G

  7. iPhone 17

  8. iPhone 15

  9. Galaxy S25 Ultra

  10. iPhone 16e

2024 की तुलना में Apple और मजबूत

अगर 2024 की लिस्ट से तुलना करें तो Apple की पकड़ और मजबूत हुई है। जहां 2024 में iPhone 15 सीरीज ने टॉप किया था, वहीं 2025 में iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए। इससे साफ है कि यूजर्स का भरोसा लगातार Apple की नई जनरेशन डिवाइसेज़ पर बढ़ा है।

एक्सपर्ट की राय: Apple की रणनीति रही कामयाब

Apple की इस कामयाबी पर रिसर्च एनालिस्ट हर्षित रस्तोगी का कहना है कि Apple ने टॉप-10 रैंकिंग में खुद को मजबूती से बनाए रखा है।
उनके मुताबिक, iPhone 16 सीरीज ने जहां पूरे साल लीड की, वहीं iPhone 17 को लॉन्च के शुरुआती तीन महीनों (अक्टूबर-दिसंबर) में पिछली सीरीज की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा बिक्री मिली।

iPhone 17 में बदलाव बने बिक्री की वजह

Apple ने iPhone 17 में कई अहम सुधार किए, जिसका सीधा असर बिक्री पर दिखा।

  • डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट बढ़ाया गया

  • सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जोड़ा गया

  • बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किया गया

इन बदलावों की वजह से iPhone 17 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आंकड़ों के मुताबिक, जहां iPhone 16 साल 2024 में टॉप-10 में 10वें स्थान पर था, वहीं iPhone 17 ने 2025 में 7वीं पोजिशन हासिल कर ली।

iPhone 16e ने भी बढ़ाई Apple की सेल

साल 2025 में Apple ने पहली बार अपनी नंबर सीरीज में ‘e’ मॉडल यानी iPhone 16e लॉन्च किया। इस मॉडल ने खासतौर पर जापान और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया। काउंटरपॉइंट के अनुसार, iPhone 16e ने Apple की कुल बिक्री को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

कुल मिलाकर, 2025 के आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple का दबदबा चरम पर है, जबकि Samsung ने भी मिड-रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment