Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y60 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस को घरेलू बाजार में पेश किया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन में 8GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह डिवाइस Android 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है।
Vivo Y60 की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y60 के बेस 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (करीब 25,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 1,999 युआन (लगभग 28,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसके टॉप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 32,000 रुपये) तय की गई है। फोन को Lucky Purple, Obsidian Black और Shanhaiqing कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी गई है।
Vivo Y60 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y60 में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 10X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक और धूल व पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी मिलती है। फोन का वजन 209 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.39mm रखी गई है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








